गुरुवार, 27 अक्तूबर 2011

बे-पनाह


         
हम    दीवारों   में    हैं  ,तुम   कतारों    में ,
बस्ती गुनाहगारों की ,महफूज  बहारों  में -


जब     डरने   लगे  हैं कलम  के   सिपाही ,
खामोश      है      जिंदगी,      इशारों     में  -


अत्याचार का नशा  परवान है ,इस  कदर ,
कट     रहा    है   इन्सान,     बाज़ारों    में -


बिकते थे  इन्सान, वहसियों  के   राज में,
लौट आया है इतिहास,अबके ताजदारों में -


ये  देश  मेरा   भी  है , कहने   की   हसरत ,
जुबाँ   कैद    है ,  होठों    की     दरारों    में  -


बहना ही अच्छा है उदय,दरिया जो शीतल है ,
वरना , आग  ही आग फैली है, किनारों  में -


शर्मिंदा हैं ,न दे पाए तुम्हें सपनों का वतन ,
फर्क इतना है ,हम बाहर हैं ,तुम मजारों में -


                                        उदय वीर सिंह .
                                          २७/१०/2011

8 टिप्‍पणियां:

रविकर ने कहा…

विवेक जी के मेरे सपने, शाक-आहारी रहो
ख़्वाब हो या कोई हकीकत, कौन हो तुम कुछ कहो
इश्क नचाये जिसको यारा, साथ उसको मत बहो
सरदार बोले उन्नयन पर, कष्ट बे-पनाह सहो |

आपकी उत्कृष्ट पोस्ट का लिंक है क्या ??
आइये --
फिर आ जाइए -
अपने विचारों से अवगत कराइए ||

शुक्रवार चर्चा - मंच
http://charchamanch.blogspot.com/

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने कहा…

बहुत सुन्दर ग़जल है!
दीपावली, गोवर्धनपूजा और भातृदूज की शुभकामनाएँ!

प्रेम सरोवर ने कहा…

आपके पोस्ट पर पहली बार आया हूं । पोस्ट अच्छा लगा । मेरे नए पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देकर मेरा भी मनोवल बढाएं । धन्यवाद ।

रविकर ने कहा…

खुबसूरत प्रस्तुति ||
आभार महोदय |
शुभकामनायें ||

देवेन्द्र पाण्डेय ने कहा…

वाह! वाह! वाह!

दिलबागसिंह विर्क ने कहा…

खूबसूरत कलाम

Dr. Hardeep Sanshu ने कहा…

अत्याचार का नशा परवान है ,इस कदर ,
कट रहा है इन्सान,बाज़ारों में -

बहुत अच्छी गज़ल है ...
इतने गहरे भाव ..की बार पढ़ी मैंने तो ....
जब इन्सान ही हैवान बन जाए तो दुनिया का अंत समझो !
ऊँची सोच उडारी उदय वीर जी ....
हरदीप

हरकीरत ' हीर' ने कहा…

बहना ही अच्छा है उदय,दरिया जो शीतल है ,
वरना , आग ही आग फैली है, किनारों में -

बहुत खूब ....