शुक्रवार, 9 मार्च 2012

अर्पिता

आँखों  में  
तिरते  सवाल ,
चाहते  हैं  जबाब  
देगा  कौन  ?
कसाब  [कसाई    ]
या  भीड़    
जिसने  बेच  दी अपनी   
भेड़ , 
खिला  कर  दाने  
निचोड़ा दूध  ,काटा  उन  
अब  कटने  के  लिए .....
मेमने  प्रतीक्षा  में   
न  लौट कर आएगी  मां  
जाना  होगा  कतार- वद्ध  
उसी  पथ ..... 
यही नियति  है  
या  रणनीति 
या छल  ?
अपराधी कौन ? 
अर्पिता  
या  
कसाब ? 
या  तमाशबीन  
भीड़  .........?


                                 उदय  वीर सिंह
                                 09 -03 -2012  .


     
     

6 टिप्‍पणियां:

रविकर ने कहा…

बेबसी ।

सार्थक प्रयास ।

अच्छा सवाल ।

तमाशबीन बढे -

धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा…

बहुत सुंदर रचना,बेहतरीन सार्थक प्रस्तुति,...
उदय जी,..इस पोस्ट पर जरूर पधारें....

MY RESENT POST ...काव्यान्जलि ...:बसंती रंग छा गया,...

RITU BANSAL ने कहा…

अपराधी...अपराध करने वाला ही नहीं ..उसके सहभागी भी होते हैं

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

मार्मिक प्रस्तुति ॥

Rajput ने कहा…

बहुत मार्मिक मगर बेहतरीन प्रस्तुति.

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

स्पष्ट है, अपराधी कौन है, न्याय आशान्वित..