मंगलवार, 25 जून 2013

आधार मिलना चाहिए-

आधार मिलना चाहिए-  


मुफलिसी के राग से अब दूर जाना चाहिए 
३२ का मिलता दाम है,अंगूर खाना चाहिए -

इश्तिहारों में गीत सुन्दर नित नए निर्माण के  
व्याज  भारी  हो भले  ,घर कार होना  चाहिए -

रह गए हम आज पीछे राज आखिर खुल गया 
रोटी से क्या है वास्ता,घर  फोन होना चाहिए-

चोर , भ्रष्टाचारियों  से  संसद  जब  आबाद  हो   
नाबालिग बलात्कारी को पुरस्कार मिलना चाहिए -

दामिनी  के  दर्द  में , हमदर्द  होकर  क्या मिला 
आखिर किसी को जालिमों से प्यार होना चाहिए -

राशन  कार्ड, पहचान - पत्र  से देशवासी दूर है 
पाक ,बंगलादेशियों को आधार मिलना चाहिए- 


                                                   - उदय वीर सिंह  


2 टिप्‍पणियां:

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

सन्नाट और गहराता व्यंग...

दिगम्बर नासवा ने कहा…

चोर , भ्रष्टाचारियों से संसद जब आबाद हो
नाबालिग बलात्कारी को पुरस्कार मिलना चाहिए ..

करार प्रहार है आज की राजनीति और व्यवस्था पर ...