गुरुवार, 15 अगस्त 2013

जिंदाबाद रहेगा ......

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर देश के शहीदों को समर्पित एक प्यारा सा  गीत , श्रद्धा- सुमन अर्पित करते हुए , मेरे प्यारे देश वासियों ! आओ गुनगुनाते हैं -
*****
हम रहें , न रहें , ये  आबाद  रहेगा 
मेरा देश ,मेरा भारत जिंदाबाद रहेगा .

जर्रा - जर्रा   हिंदुस्तानी  है 

हमख्याल  वतनपरस्ती है 
सरफरोशी  की  तमन्ना है 
यह आग हृदय में बसती है -

हम कहें न कहें ,निर्विवाद रहेगा ...

ये  चमन   है बुलबुलों  का 

वन्देमातरम     की  बोली 
फौलाद    की    है     छाती 
डरती    है    इससे    गोली -

इसका दूध नेह आँचल सदा याद रहेगा -


सुनी  न    होंगी  एक  पल 

कुर्बानियों       की      राहें 
भाई   की  हमकदम   अब 
अपनी बहनें शहीदी  चाहें -

हर जनम में मिले ये जज्जबात  रहेगा - 


न  हिन्दू , न  मुसल्मां  हैं

हम    देश    के   कबीर  हैं 
हम  संत  हैं ,  सिपाही  हैं 
कही फूल , तो शमशीर है -

जिन्दाबाद  है वतन  जिंदाबाद  रहेगा -

                                               --    उदय वीर सिंह 


9 टिप्‍पणियां:

Tamasha-E-Zindagi ने कहा…

आपकी यह पोस्ट आज के (१४ अगस्त, २०१३) ब्लॉग बुलेटिन - जय हो मंगलमय हो पर प्रस्तुत की जा रही है | बधाई

Darshan jangra ने कहा…

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

बेनामी ने कहा…

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

देश हमारा वृहद तन्तु है, उस रचना पर गुँथे हुये सब।

Rajendra kumar ने कहा…

बहुत ही सुंदर रचना,स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।

अनुपमा पाठक ने कहा…

सुन्दर गीत!

कालीपद "प्रसाद" ने कहा…

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें
latest os मैं हूँ भारतवासी।
latest post नेता उवाच !!!

महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा…

बढिया, बहुत सुदर

बेनामी ने कहा…

Thanks for some other informative blog. The place else may just I get that kind of
info written in such an ideal way? I've a undertaking that I'm simply now working on, and I've been on the glance out for
such info.

Also visit my web site ... Achilles Pain