शनिवार, 23 नवंबर 2013

सोना,,,

लगातार,
गूंजती सायरन की
आवाज !
एक बख्तरबंद गाड़ी में
लाया गया मरीज
सदमें से कोमा में है ...
बता रहा उसका मुनीम-
मालिक ने पढ़ी खबर-
विकास दर ऊँची
सोना गिरा निचे ...
मालिक भी गिर पड़े  औंधे मुंह  ... |
सवाल जीवन का है
भाव सोने का बढ़ा दो ,
मालिक को बचा लो ...
वरना !
पछताओगे सोना
घर- घर में
पाओगे ..... |

                 - उदय वीर सिंह

कोई टिप्पणी नहीं: