गुरुवार, 11 दिसंबर 2014

बादल जा झील बरसता क्यों है -


तेरे काले धन  के  साम्राज्य में
छोड़  ईमान  सब सस्ता क्यों है -

सहरा  को  जरूरत  है पानी की
बादल जा झील बरसता क्यों है -

जिंद इबादत के गाँव ठहरती रही
पाँव गुरबती के शहर जलता क्यों है -

फरेब की दुनियां में उजास आया
मेरे उजले जहां में, अंधेरा  क्यूँ है -

उदय वीर सिंह

कोई टिप्पणी नहीं: