बुधवार, 4 जनवरी 2017

दशमेश पिता तेरी दुनियाँ में-

कोई नीच नहीं  कोई उंच नहीं 
दशमेश पिता तेरी दुनियाँ में-
मानुष की एक जाति बताई 
बाबे एक रब तेरी दुनियाँ में-
तेरे त्याग दया करुणा बल की 
नित ज्योति जले इस दुनियाँ में-
आपे ही गुरु, आपे ही चेला 
नव -रीत बनाई दुनियाँ में-
चहुं ओर दिगंत  मही जैकारे 
क्या सरदार बनाई दुनियाँ में -

उदय वीर सिंह 




1 टिप्पणी:

kuldeep thakur ने कहा…

दिनांक 04/01/2017 को...
आप की रचना का लिंक होगा...
पांच लिंकों का आनंद... https://www.halchalwith5links.blogspot.com पर...
आप भी इस प्रस्तुति में....
सादर आमंत्रित हैं...