बुधवार, 26 फ़रवरी 2020

कण कण वतन का तीरथ ...


वतन के खेत सुन्दर हैं ,वतन के गाँव सुन्दर हैं ,
वतन की राह सुन्दर है वतन के पाँव सुन्दर हैं -
वतन की रीत सुन्दर है,वतन की प्रीत सुन्दर है
कण कण वतन का तीरथ उसके धाम सुन्दर हैं-
वतन की साख़ सुन्दर है,वतन के फूल सुन्दर हैं
वतन के बृक्ष सुन्दर हैं ,वतन की छाँव सुन्दर है-
हिन्दू मोमिन सिक्ख इसाई पहचान सुन्दर है
कायम गंगा जमुनी धारा में हिंद्स्तान सुन्दर है -
उदय वीर सिंह


कोई टिप्पणी नहीं: