रविवार, 31 जुलाई 2022

तूफान से मिलकर देखिए...


 





🙏...


कितना सच  सा  लगने लगता है झूठ,
कभी  बे- ईमान  से  मिलकर  देखिए।
किसी दरबारी के सामने बौना लगता है,
कभी किसी  तूफान से मिलकर देखिए।
ईश्वर को ढूंढना न पड़ेगा कभी दर-बदर,
किसी पाखंडी से जुबान लड़ाकर देखिए।
भूख  गरीबी  दहशत  फ़रेब गुमशुदा हुए,
दूरबीन लिए सितारों से मिलकर देखिए।
कितनी रंगत है बुतों की ऊंची फसीलों की,
बदरंग हो गया है इंसान से मिलकर देखिये।
इफरात पानी है लहराता हुआ मरुस्थल में
कभी किसी मृग-छौने से मिलकर देखिए।
उदय वीर सिंह।

शनिवार, 30 जुलाई 2022

मेजबान तो बहुत थे..


 





.......✍️


भूखा-प्यासा ही रह गया इंतजाम तो बहुत थे।

मिलीन पनाह धूप-बारिश में मकान तो बहुत थे।

रिहा हुआ आखिर बेगुनाह अपनी मौत के बाद,

जींद बीती शलाखों के पीछे विद्वान तो बहुत थे।

रोता रहा इंसान रोटी कपड़ा मकान के जानिब

मंदिरों में हिन्दू मसीतों में मुसलमान तो बहुत थे

गुलामी,भूख का इतिहास अतिश्योक्ति तो नहीं

चौकमें गबरू जवान खेतोंमें किसान तो बहुतथे।

गुमनामियों की ही चादर  में मायूस लौट आया
अजीजों की महफ़िल  में  मेजबान तो बहुत थे

उदय वीर सिंह।

मंगलवार, 26 जुलाई 2022

पीर लोरी सुनाने नहीं आयी,..








 ......,✍️


शमशीर  नींद  से  जगाने  नहीं आयी।

तीर कभी कमान से लुभाने नहीं आयी।

आयी तो बे-मुरौअत अकेने नहीं आयी,

पीर  किसी को लोरी सुनाने नहीं आई।

मन को रौंदती रही गुरबति की जूतियां,

जंजीर तन को  मुक्त कराने नहीं आयी।

दूरियां  मज़बूरियाँ, दहशत  कायम रहे,

प्राचीर  दर  बराबरी निभाने नहीं आयी।

उदय वीर सिंह ।

सोमवार, 25 जुलाई 2022

पत्तों की मुखबिरी


 




.......,✍️


पत्तों की  मुखबिरी  से माली भी डर रहा है।

दरबारियों की फ़ितरत सवाली भी डर रहा है।
जमाने से दर -बदर वो  इंसाफ  मांगता है,
पाए तो पाए कैसे हाथ खाली जो डर रहा है।
इन हवाओं का क्या भरोषा बहने लगें किधर,
उनके  तेजाबीपन  से मवाली भी डर रहा है।
कीचड़ भरी हैं सड़कें रकीबों से  भरे दयार
बेहूरमतों की दहशत जलाली भी डर रहा है।
उदय वीर सिंह

शुक्रवार, 22 जुलाई 2022

मुगालते में था...







🙏......


तेरी ख़ामोशियों के पीछे कौन है मुगालते में था।

इल्मो हुनर शराफत,वफ़ादारी मुगालते में था।

शीशे की दीवारों का बे-तरह टूट बिखरा मंजर,

भीड़,पत्थरों की कवायद होगी मुगालते में था।

रिश्तों  का  टूट  जाना  उनका बेसुरा हो जाना,

तलाक की वज़ह तवायफ़ होगी मुगालते में था।

उदय वीर सिंह।

रविवार, 10 जुलाई 2022

कहूँ तो कैसे..





 ....कहूँ तो कैसे..✍️

है साजिशों  की  सान  सम्मान  कहूँ

तो कैसे।

जब  पीना  विष  का  जाम आसान 

कहूं तो कैसे।

दर्द गरीबी ऋण रोग आभूषण सतर 

बनाते बखरी,

याचन जिनकी नियति बनी अपमान 

कहूँ  तो कैसे।

तन, मन, वंधक  जिनका  उपयोग 

पराए हाथों में,

यकृत हृदय कलेजा बिकता सामान 

कहूँ तो कैसे।

होंठ खुले तो विष तीर अनेकों भर 

जाएंगे आनन,

भूख यतिमी अनजानापन उनकी 

पहचान कहूँ तो कैसे।

आदर्शों की प्राण वायु दे जाती है

स्वांस श्लेष 

हैं बिन रोटी कपड़ा और मकान 

उनका हिंदुस्तान कहूँ तो कैसे।

उदय वीर सिंह।

शुक्रवार, 8 जुलाई 2022

इश्तिहार दे गया


 




....✍️


सुलझे हुए शहर में कोई  इश्तिहार दे गया।
थी  प्यार की  जरूरत वो हथियार दे गया।
उधड़ी हुई कमीज संग उलझा हुआ रफूगर,
टाँकने थे बटन कमीज के तलवार दे गया।
इस छोर से उस छोर तक बहती रहीं बेफिक्र
हवाओं  को  रोकने को कई दीवार दे गया।
ताजी ख़बसर में क्या है शरगोशियाँ लबों पे
बिखरे पड़े हैं दर-दर बासी अखबार दे गया।
उदय वीर सिंह।
7।7।22

सोमवार, 4 जुलाई 2022

हलाहल पीना है...

 







.


कंपित मझधार सफ़ीना है।

सच बोल हलाहल पीना है।

तेजाबी बारिश का आलम

बे-चैन  परिंदे  दर  ढूंढ रहे,

पूछ  रहे  घर  कौन  हमारा,

पर  काशी  मौन मदीना है।

बेड़ी पांव हाथ हथकड़ियां

रांह  कंटीली  खंडित  पथ,

हैं आंसू स्रोत नीर के बनते,

अधरों  को  अपने सीना है।

उदय वीर सिंह।

शुक्रवार, 1 जुलाई 2022

हरियाली यूँ नहीं आयी


 




........यूँ नहीं आयी.✍️


पेड़ों के हर पात पर हरियाली यूँ नहीं आयी।

कांटों के बीच गुलाब पर लाली यूँ नहीं आयी।

अपने वजूद को ही दफ़्न कर दिया  मिट्टी में,

जड़ों के नाम कोरी  गुमनामी  यूँ नहीं आयी।

तूफानों की नफरत ने जलने न दिया पलभर

बुझे दीये झोपड़ों में रात काली यूँ नहीं आयी।

गुजर गए कितने जमाने मसर्रत के इंतजार में

अक़ीदरमंदों के  लबो से गाली यूँ नहीं आयी।

उदय वीर सिंह।