शुक्रवार, 20 जुलाई 2012

मंजर बदल गए ..


जलें     दीप  ,   उत्सव    मनाएं     बार ,   
अब   तो    दुआओं   में,     कसीना    है ,


थे    दुश्मन     के ,  इंतजामात    कभी
अब     खुशहाली      का     नगीना    हैं -


गुल     खिल    रहे,  जो  बोये   न   गए ,
हैरानी  है, आया  पेशानी  पे  पसीना है -


खून  -  ए- आवाम , बोतल   में  बंद  है ,
 हर शाम गुलाबी , हर जाम  नमूना है -


कुर्बान की जवानी वो जज्जबात दोनों 
मदहोशों     के    हाथ     में,  मदीना  है 


खेलते   थे    गैर ,  तमाशाई   थे    हम ,
अब  बार  अपना है ,अपनी कसीना है


कैसे   भूल   जाएँ,  ये   देश  अपना था ,
देशी     अंगरेजों    ने    देश   छिना  है -


खुद्दारों   की शहादत   जमींदोज सी है,
जाती दिखे दूर आजादी की सफीना है -


                                                    उदय  वीर सिंह 
                                                       20.07.2012





11 टिप्‍पणियां:

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

गुल खिल रहे, जो बोये न गए ,
हैरानी है, आया पेशानी पे पसीना है

गजब..

रविकर ने कहा…

खुबसूरत प्रस्तुति ।

बधाई सरदार जी ।।

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

खून - ए- आवाम , बोतल में बंद है ,
हर शाम गुलाबी , हर जाम नमूना है -

बहुत खूब

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने कहा…

बहुत अच्छी प्रस्तुति!
इस प्रविष्टी की चर्चा कल शनिवार (21-07-2012) के चर्चा मंच पर भी होगी!
सूचनार्थ!

Kailash Sharma ने कहा…

खुद्दारों की शहादत जमींदोज सी है,
जाती दिखे दूर आजादी की सफीना है -

....लाज़वाब अभिव्यक्ति...

धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा…

हर शाम गुलाबी, हर जाम नमूना है
देशी और अंगरेजों ने,देश को है छिना,,,,,,,

RECENT POST ...: आई देश में आंधियाँ....

ANULATA RAJ NAIR ने कहा…

बहुत सुन्दर रचना ...

सादर
अनु

शिवनाथ कुमार ने कहा…

खुद्दारों की शहादत जमींदोज सी है,
जाती दिखे दूर आजादी की सफीना है -


बहुत खूब ...

Rajesh Kumari ने कहा…

खुद्दारों की शहादत जमींदोज सी है,
जाती दिखे दूर आजादी की सफीना है -

सुशील कुमार जोशी ने कहा…

बेहतरीन !

संगीता पुरी ने कहा…

खेलते थे गैर , तमाशाई थे हम ,
अब बार अपना है ,अपनी कसीना है

बहुत सुंदर ..