किसको नाथू राम ,किसको गांधी कहें
किसको शीतल बयार किसे आँधी कहें -
घात - प्रतिघात में चोले बदल गए
रंग किसका भगवा , किसे खादी कहें -
ये दौर है ,कब कौन ,क्या बन जाएगा
किसको मल्लिका कहें किसे बांदी कहें -
इबारत लिखी गयी खून से या पानी से
किसको पराधीनता किसे आजादी कहें -
जहां कल था वहीं आज भी है हिदुस्तान
यतिमी भूख मुफ़लिसी की जुबानी कहें -
कब्र की बजाय नफ़रतों की सरहदें बनीं
उन्हें विजय कहें या हार की निशानी कहें -
उदय वीर सिंह
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें