बुधवार, 4 फ़रवरी 2015

शीश महल के रहने वाले

शीश महल के रहने वाले
शीशगंज को क्या जानें -

रबड़ी  खाने  वाले जन्तु
दानों की कीमत क्या जानें -

चीनी चाय पानी क्या होते 
धंधे वाले क्या जाने -

खाने वाले मुर्ग मुसल्लम 
जीवन की कीमत क्या जाने -


कितना मुश्किल तन ढकना 

स्वर्ण सिंगासन क्या जाने -

उदय वीर सिंह

1 टिप्पणी:

Kailash Sharma ने कहा…

बहुत सुन्दर और सार्थक अभिव्यक्ति..