गुरुवार, 26 जनवरी 2017

खुशियों का आधार भारत

वन्देमातरम ! गणतंत्र दिवस की लख लख बधाई मित्रों !
चहुं ओर हो आजाद भारत
पर सुर्खाब हो आजाद भारत
समवेत स्वर एकल दिशा हो
खुशियों भरा आबाद भारत 
मुक्त हो वेदन व्यथा से
हो शक्ति का सम्राट भारत
विश्व शांति का दूत भारत
हो असमर्थ की आवाज भारत -
आँखों में दृष्टि कोरी सृजन की
प्रेम करुणा का आधार भारत -
उदय वीर सिंह

कोई टिप्पणी नहीं: