रविवार, 26 जनवरी 2020

पावन गणतंत्र दिवस



🇮🇳
पावन गणतंत्र दिवस की शुभ-संध्या पर देश-प्रेमियों को नमन, शुभकामनाएं.....
आजादी की लौ -दीप कायम रहे
हम वतन के रहें,प्रीत कायम रहे -
मखमली मखमली भावनाएं रहें ,
मातृ-भूमि की शुभकामनाएं रहें -
राष्ट्र-प्रेमी बनें दिल मुलायम रहे -
सिर हथेली पर हो ,मान ऊँचा रहे
शुभ तिरंगे का प्रतिमान ऊँचा रहे -
विश्व-बंधुत्व की रीत कायम रहे -
भारत माँ का गगन तक जैकारा रहे ,
माँ -चरण शीश अर्पण हमारा रहे -
वन्देमाँतरम का युग गीत कायम रहे -
उदय वीर सिंह

कोई टिप्पणी नहीं: