शनिवार, 1 जनवरी 2022

मरुभूमि में जल मिल जाये....






 🙏नूतन वर्ष की अरदास ,कामना..🌷 

*

निर्धन को धन विस्वास मिले,

निर्बल को बल मिल जाये।

बेबस को कुल इंसाफ मिले,

अंधे को संबल मिल जाये।

*

नवल वर्ष की अरदास कामना

कर्मवीर को प्रतिफल मिल जाये।

धर्म,पंथ को मान सम्मान मिले,

साधक को मन निश्छल मिल जाये।

*

जन-मानस की राह कठिन है,

पथ उसको समतल मिल जाये।

मृगमरीचिका का भ्रम टूट चले,

मरुभमि में जल मिल जाये। 

*

उदय वीर सिंह ।

1 टिप्पणी:

सुशील कुमार जोशी ने कहा…
इस टिप्पणी को एक ब्लॉग व्यवस्थापक द्वारा हटा दिया गया है.