शुक्रवार, 18 मार्च 2022

रंग पर्व





🙏🏼 रंग पर्व की दिली मुबारकबाद मित्रों 🌷

दरमियाँ फासले ना हों दिल से दूर कीजिये।

लिए सौगात रंगों की प्रीत भरपूर कीजिये।

कुछ हम आएं कुछ आप जमाना चाहता हमसे,

नफ़रत भूल जाने की सदा मंजूर कीजिये।

मुख़्तलिफ़ रंग देते हैं गुलो गुलशन संवरता है ,

तिजारत प्रीत की रोकें हमें मजबूर कीजिए।

सियासत छोड़ जाती है बहुत से दाग जिस्मों पर

मरहम दे मोहब्बत का उदय मशहूर कीजिये।

उदय वीर सिंह।

कोई टिप्पणी नहीं: