सोमवार, 24 अक्तूबर 2022

🔥चिराग जलते रहें...


 



🔥ज्योतिपर्व की अनंत शुभकामनाएं मित्रों 🙏



दुआ करो चिराग जलते  रहें...।

आंधियों को लगाम दो,चिराग जलते रहें।

हर  राह  रौशनी हो  काफ़िले  चलते रहें।

अंधेरी सल्तनत को चिराग कुफ्र लगते हैं,

सलामत रहें वो हाथ कि चिराग बनते रहें।

अंधेरों  के  लश्कर  निगल लेंगेआदमियत

दुआ  करो  हर दहलीज चिराग़ सजते रहें।

सूरज ढल जाता है चिरागों की वफ़ा देकर,

कहीं मुख़्तसर न हो जाएं जज्बात जगते रहें।

उदय वीर सिंह।

1 टिप्पणी:

How do we know ने कहा…

अंधेरी सल्तनत को चिराग कुफ्र लगते हैं - is se badh kar Diwali ke baare mein kuchh nahi kahaa jaa sakta.

Aapki ye pankti aapke naam ke saath ek card par daal rahi hoon.