गुरुवार, 23 मई 2024

अप्प दीपो भव...♨️


 





......✍️

अप्प दीपो भव ♨️

बुद्ध पूर्णिमा की आत्मिक बधाई मित्रों!

कल  भी  असर  था असरदार है।

बीच  मझधार  में एक पतवार है।

सत्य को रोशनी की जरूरत नहीं।

चाँद,सूरज से ज्यादा चमकदार है।

अहिंसा की लहरों का सिजदा सदा,

प्रेम, इंसानियत  का  तरफ़दार है।

राग  करुणा दिलों में खनकती रहे,

हर दिलों में दया की  ही  दरकार है।

उदय वीर सिंह।

कोई टिप्पणी नहीं: