रविवार, 20 फ़रवरी 2022

मजबूर ढूंढने की कोशिश...


 






......✍️

मजबूरों में मजबूर ढूंढने की कोशिश।

मजदूरों में मजदूर ढूंढने की कोशिश।

ये कैसी मन मानस की शरारत है,

दिनकर में नूर ढूंढने की कोशिश।

हम सब बैठे देख रहे हैं घर जलते

एक घर मशहूर ढूंढ़ने की कोशिश।

जब अपनों से इतनी लंबी दूरी है,

अपना घर दूर ढूंढने की कोशिश।

भाते अब मक्के की रोटी साग नहीं,

कहीं तंदूरी तंदूर ढूंढने की कोशिश।

औजार चाहते पथ निर्मित करने को,

हाथों में संतूर ढूंढने की कोशिश।

उद्स्य वीर  सिंह।

1 टिप्पणी:

kevi ने कहा…

mesomorph pre workout provides 25 scoops, each comprising 12.86 grams of the active ingredient. This powerful new formula is packed with the most effective ingredients to make a great pre-workout.