सोमवार, 10 जनवरी 2022

साहिबे कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज


 





.. दस्तावेजों से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी.✍️

दशम गुरु गोबिंद सिंह  जी महाराज के संदर्भ में विश्व की अप्रतिम विभूतियों के विचार व दस्तावेज़ों से संकलित कथ्य,तथ्य..

1- बुल्ले शाह जी -

      न कहूं अबकी ,न कहूं तबकी 

        गर न होते गुरु गोबिंद सिंह 

         सुन्नत होती सबकी -

2 अल्ला यार खान -


  " इंसाफ गर करे जो जमाना तो यकीन है,कह देगा के गोबिंद का कोई सानी नहीं है"

3 -अब्दुल तुरानी ( औरंगजेब का जासूस)-

" बादशाह सावधान हो जाईये ,गुरु गोबिंद सिंह ईश्वर का जिवंत रूप है ,उसके विरुद्ध होना खुद के विरुद्ध होना है .."

4 - मोहमद लतीफ़-

( hisotrian)-

   " Guru Gobind Singh  was  great  as a 

person ,greater as a soldier and  as a  philosopher he  was second  to non .."

5  - किबरिया खान (कवि )-

  क्या दसमेश पिता तेरी बात कहूं ,

जो  तूने  परोपकार किये।

एक खालस खालसा पंथ सजा 

जातों  के  भेद  निकाल दिए "

6 -पीर भीखम शाह (दरवेश)- 

  " पटना ( बिहार ) की तरफ आजीवन अपना  रुख करके अपनी नमाज      

   पढते रहे ,यह घोषित करके कि मेरा साईं पटना में अवतरित हो गया है।"

7 - स्वामी विवेकानंद -

   " हमारी नस्ल का महान गौरवशाली नायक ...."

8 - स्वामी महेश्वरा नन्द- 


    " गुरु गोबिंद सिंह जी ने एक सिख में ब्राम्हण क्षत्रिय  वैश्य ,शुद्र की सभी शक्तियों (गुणों )को समाहित कर दिया ..."

9  - पंडित मदन मोहन मालवीय - 

" प्रत्येक हिन्दू परिवार को अपने  एक सदस्य को  गुरु गोबिंद सिंह के सिंह के रूप में परिवर्तित करना होगा .."

10 -- के एम पणिक्कर। (k .m .panikkar)- (इतिहास विद) 


  " महान गुरु ने  'आदि ग्रन्थ ' को जीवित गुरु के रूप में स्थापित कर सर्वव्यापी गुरु का रूप दिया .."

11 - डॉ.राजेंद्र प्रसाद (भारत के प्रथम राष्ट्रपति)

  " सिख गुरु महान युग प्रवर्तक व् राष्ट्र नायक हैं जिनके अंदर किसी के प्रति  कोई पूर्वाग्रह नहीं है .."

12 -- डॉ राधा कृषणन -

   " गुरु साहिबान अनंत समय के लिए ज्योति स्वरुप 

मनुष्यता के दूत  हैं ..."

13 - दलाई लामा -(धार्मिक गुरु)

   

  " गुरु साहिबान अपनी अद्वितीय छबि के कारन आसमान के अप्रतिम तारों के बिच अप्रतिम तारे हैं .."

14 - श्री रबिन्द्र नाथ टैगोर-

   " गुरु की शबद जोति प्रशंसनीय और अप्रतिम है ."

15- लार्ड कनिंघन (इंगलैंड)-

   ....The  lowest  of the  lowly became equal  to  the  highest  of  the  higher  caste .  


16-  सर विलियम वर्बर्ट (Sir William Warburt)

   " खालसा तर्कों व् नैतिक मूल्यों के शिखिर मानदंडों पर आधारित है .." 


17  -विंसेंट चर्चिल (W .Charchil .ex.PM.U.K.) -

    " The superior religion  based  on  suprim social  vaues ..." 


18 -डब्लू एम ग्रेगर (W .M .Gregor) -

      " guru  gobind  singh  affected    a  total  reform  in  the  religion  manners  and  habbits  of the  sikhs ..."

19  - एफ. पिकोट (F . Pincott) - 


    " God  was  speaking  in  guru .." 


20- बिल क्लिंटन (Bill clinton .ex. presi of USA.)

   " जब हम  मनुष्य प्रजाति में खोजते है तो पाते हैं कि गुरुओं का  जीवन और उपदेश समस्त मानव जाति के लिए एक सामान व् पारदर्शी था ,जो अद्भत है .."

******

   सिक्खी आश देती है भरोष देती है। 

            जुल्म के खिलाफ आक्रोश देती है।

              जब भी माँगा है वतन ने,कौम ने 

                 देती   है   तो  सरफ़रोश  देती  है।

🙏

वाहे गुरु जी दा खालसा 

वाहे गुरु जी दी फ़तेह .।

- उदय वीर सिंह ।

कोई टिप्पणी नहीं: