शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023

सफ़र ए-शहादत


 



....सफर-ए-शहादत...✍️

सवा  लाख  ते  एक लड़ाऊं

चिड़ियन  ते  मैं बाज तुड़ाऊँ,

तबै गोबिंद सिंह नाम कहाऊँ.....।

           (श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज)

चमकौर का युद्ध ( 21,22,23 दिसंबर 1704 ई. (विश्व काअद्वितीत्य युद्ध)

   गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज सहित, 2 साहिबजादे, 40 गुरू-सिक्ख और 10 लाख से अधिक मुग़ल फौज के बीच लड़ा गया युद्ध । जिसमें दो साहिबजादे बाबा अजित सिंह जी (उम्र 17 वर्ष), बाबा जुझार सिंह जी (उम्र 14 वर्ष),और 40 गुरू-सिक्खों ने अद्वितीय अकल्पनीय शौर्य साहस व रण कौशल के साथ रणभूमि में शहादत पाई।  

****

शब्द नहीं मिलते मर्म बयां करने को 

जबान हारी लगती है।

एक  तूँ  ही  मीरो  पीर है दाते बाक़ी 

दुनियाँ भिखारी लगती है।

मांगा तो ख़ैर  ही मांगा पूरी कायनाते 

इंसानियत के वास्ते,

तेरीआशीष कीओट किसी कहकशां से

कहीं भारी लगती है।

उदय वीर सिंह🙏🏼

बुधवार, 20 दिसंबर 2023

जब आग पानी का व्यापार करने लगे







 ........✍️

देशभक्ति पर प्रबचन गद्दार करने लगे।

न्याय  का प्रबंधन अखबार करने लगे।

आग  न  रह  पाएगी  फिर कभी आग,

जब आग पानी का व्यापार करने लगे।

बांझपन का शिकार हो जाएगी वो नस्ल,

यदि अपराध की रक्षा दरबार करने लगे।

लकवाग्रस्त हो जाएंगे औषधि शोध-संस्थान,

रोग  का अध्ययन तीमारदार करने लगे।

कितनी होगी रखी कोईअमानत महफ़ूज,

नकबजनों की पहरेदारी पहरेदार करने लगे।

उदय वीर सिंह।

रविवार, 17 दिसंबर 2023

शहीद गुरु तेग बहादुर जी महाराज..


 🌹 " हिन्द की चादर"🌹

" शहीद गुरु तेग बहादुर जी महाराज "

नवम पातशाह श्रीगुरु तेग बहादुर जी महाराज के पावन वलिदान दिवस ( मिती 24 नवंबर 1675 चांदनी चौक दिल्ली ,आततायी मुग़ल शासक औरंगजेब के द्वारा इस्लाम क़बूल न करने पर निर्ममता पूर्वक शहीद किया गया) के अवसर पर कोटिशः प्रणाम वंदन🙏

***

गुरु  पीर  है तूं मीर है तूं 

हमराह  है  परमार्थ  की।

दर सिर झुकाता हिन्द तेरे 

त्याग की वलिदान की।

इश्क़ तेरा धर्म से इंसान से ईमान से,

फानूस बनकर आप आये

 राष्ट्र कौम के सम्मान की।

श्री गुरु चरणों में शत शत नमन..🌹🙏

उदय वीर सिंह।