सहिष्णुता की बात पर परेशान बहुत हैं
खो गया इंसान कहीं अब भगवान बहुत हैं -
छीनी हंसी औरों की अब विलाप कर रहे
वे तोहमत लगा रहे जो बदनाम बहुत हैं -
वे तोहमत लगा रहे जो बदनाम बहुत हैं -
मुक्त नहीं हुए आजादी के बाद भी उदय
दरबारी मानसिकता के गुलाम बहुत हैं -
दरबारी मानसिकता के गुलाम बहुत हैं -
पीटने वालों छाती करा दो वापस ननकाना
साहिब हिन्दू सिक्खो के वहाँ मकान बहुत हैं -
साहिब हिन्दू सिक्खो के वहाँ मकान बहुत हैं -
खड़ा करते हैं कटघरों में मुल्जिम की तरह
लगाते हैं इल्जाम जिनपर इल्जाम बहुत हैं -
लगाते हैं इल्जाम जिनपर इल्जाम बहुत हैं -
बदलता नहीं साया रंग गिरगिट चाहे बदल ले
बदल लेने वाले पाला आज महान बहुत हैं-
बदल लेने वाले पाला आज महान बहुत हैं-
उदय वीर सिंह
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें