रविवार, 12 अगस्त 2018

11वां विश्व हिंदी सम्मेलन [मारीशश ] कई सन्दर्भों का मायिना -

11वां विश्व हिंदी सम्मेलन [मारीशश ] कई सन्दर्भों का मायिना -
हम अपने देश में ही अपनी भाषा की विपन्नता की स्थिति का संज्ञान नहीं लेते एक राष्ट्र भाषा का चिंतन आरम्भ हुआ नहीं की क्षेत्रीय भाषा का रुदन, विलाप स्वर बिरोध आकार ले लेता है , शंसय के बे-मौशम बादल घुमड़ने लगते हैं कि हमारी धार्मिक,जातीय क्षेत्रीय अस्मिता अस्तित्वहीन हो जाएगी हमारा विकास क्रम ही नहीं मूल ही समाप्त हो जाएगा , यह कैसी अभिशप्त सोच है आज भी हमारे गणतंत्र भारत में 1404 बोलियाँ अस्तित्व में हैं अनेकों िलुप्त प्राय हैं ।अर्थतः सम्यक रूप से हम आज भी एक दुसरे की भावनाएं गति, विकास, वेदना खुशियों को समझ नहीं पाए हैं कारन स्पष्ट है सम्प्रेषण संवाद सम्मलेन का नितांत आभाव ,वैचारिकता बिलग रही किसी मायिने में उपेक्षित भी होती रही, कुछ प्रयास हुए भी तो सफल नहीं हुए 
बिभिन्न भाष बोलियों के पुरोधाओं ने अपना परचम लहराया पर निरर्थक स्वाभिमान भ्रम का शिकार हो एकांगी साबित हुआ
दासता की अवधि में एक कुशल नेत्रित्व जो जनमानस को एक मंच पर एक समग्र भाव में एका के प्रबल सन्दर्भों में नियोजित कर सके एक भाषा का होना अनिवार्य तत्व माना गया और इस क्रम में हमारे संत कवियों का अमूल्य योगदान मिला .जिन्होंने ओज और अमृतमयी वाणी का संचार किया जिसने सम्पूर्ण भारत में जनमानस द्वारा शब्दों को बाद में भावों सार्थक अर्थों में पहले अंगीकृत किया गया .... निहसंदेह वह अपभ्रंस ही सही लोक-मान्य भाषा हिंदी थी , जो विशाल हृदय थी धर्म समाज जमातों में संकुचित नहीं सिमित नहीं ,साम असीमित थी
मनीषियों बौद्धिक लम्बरदारों ,राजनेताओं शासकों स्वयं-सेवी संस्थाओं के हिंदी के प्रति सार्थक समर्पित प्रयासों का प्रतिफल है की आज हिंदी भारत ही नहीं वरन सम्पूर्ण विश्व में पहचान की मोहताज नहीं है कहीं भी आप हिंदी बोल कर असुरक्षित नहीं हैं
इस विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन विदेशी भूमि पर होने का निहितार्थ भी सुखद परिणाम फलदायक है ,सम्मलेन के मुख्य विचारणीय कार्य विमर्श विन्दु -
1- वैश्विक हिदी 2- भारतीय संस्कृति ,यथार्थ समीचीन भी अपनी पूर्णता में हैं। इन पर विमर्श ही नहीं कार्यरूप में परिणिति की महती आवश्यकता है
इस सम्मलेन को दो देश भारत मारीशश मिल कर आयोजित कर रहे हैं सम्पूर्ण विश्व से प्रतिनिधि आमंत्रित हैं पधार रहे हैं ,यह सुखद है सौभाग्य है निश्चित ही भारतीय भाषा का वैश्विक - रूप निखरेगा ही नहीं शिखर को प्राप्त होगा हम सम्यक रूपसे भारतीय भाषा हिंदी को वैश्विक हिंदी के रूप में स्थापित देखना चाहते हैं इस क्रम में भारत सरकार ही नहीं,वरन हिंदी सेवियों , स्वयं -सेवी हिंदी संथाओं का भी अमूल्य योगदान प्राप्त है ,निश्चय ही वो साधुवाद  बधाई के पात्र हैं  
एक सार्वभौम राष्ट्र की प्रखर पहचान बिना राष्ट्र भाषा के अधूरी ही होती है ,पूर्णता के लिए भारतीय जनमानस को सहयोग संकल्प त्याग निष्ठां विशाल ह्रदय के साथ समर्पित होना होगा ,बिसंगतियों पूर्वाग्रहों को तिरोहित कर हिंदी अविवादित रूप से राष्ट्र भाषा का स्वरुप पाए सम्मलेन की सफलता की हमारी हार्दिक कामना
उदय वीर सिंह




कोई टिप्पणी नहीं: