शुक्रवार, 17 नवंबर 2023

रुबाई नहीं होगी


 





......✍️

समस्या हमारी  है पराई नहीं होगी।
बिना फतह  के  रिहाई  नहीं  होगी।
रखना होगा शब्दों को सही सतर में,
बिना अल्फाज़ों के रुबाई नहीं होगी।
गंदगी जमा है  ये कहना काफी नहीं,
बिना सड़क पे उतरे सफाई नहीं होगी।
रिश्ते  बने रहेंगे कई पीढ़ियों तक वीर
आये मेहमान की क्यों विदाई नहीं होगी।
रास्ते  कभी  बंद न होंगे अमनो चैन के,
कैसे मसीहों की आवाजाही नहीं होगी।
वक्त ने न दिया इससे उदास क्यों होना
बदल देंगे वक्त कोई ढिलाइ नहीं होगी।
उदय वीर सिंह।

कोई टिप्पणी नहीं: