सोमवार, 29 जनवरी 2024

रोड़े बिछते चले गए...


 








रोड़े बिछते चले गए..✍️

घर अपने- अपने कमरों में बंटते चले गए।

वृक्ष सीधे सपाट सरलता से कटते चले गए।

मोहाजीर मजरे भी बेरुखी से अनछुए न रहे,

छोटे,बड़े उम्मत,फिरकों में बिखरते चले गए।

रोटी,कपड़ा घर से बड़ी दीनी तंगदिली हुई,

मानवता के स्वर नीचे पैरों के दबते चले गए।

तर्कों  विज्ञान  की मसखरी सरे बाजार देखी,

पाखंड झूठ अन्याय के तारे उभरते चले गए।

सत्य सुनने समझने में स्व लिप्सा आड़े आयी

समतल क्षितिज  पर रोड़े  बिछते चले गए।

उदय वीर सिंह।

कोई टिप्पणी नहीं: