गुरुवार, 16 जून 2016

बिन तनख़हिया जांबाज बता दो -

किसकी रोटी पर दूध मलाई
किसकी रोटी पर दाग दिखा दो -
आसान उठाना उंगली हम पर
बिन तनख़हिया जांबाज बता दो -
छल का सेवक बाना तन पर 
शहँशाह का इतिहास बता दो -
तुम दाग ढूंढते रह जाओगे वीर
अपराधी का अपराध छुपा दो -
शुचिता कितनी है पय गागर
सकल दूध मथ झाग हटा दो -
उदय वीर सिंह

कोई टिप्पणी नहीं: